सोमवार, 2 मई 2011

उड़ीसा में सात लोगों को जिंदा जला डाला (Rashtriya Sahara- 01 May 2011)

बेहरमपुर (उड़ीसा) (एजेंसी)। उग्र भीड़ ने यहां से लगभग साठ किलोमीटर दूर गंजम जिले में स्थित पत्थर तोड़ने की एक इकाई में एक महिला समेत सात लोगों को जलाकर मार डाला। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उप पुलिस महानिरीक्षक (दक्षिण रेंज) आरके शर्मा ने बताया कि छह लोग इतनी बुरी तरह से जल गए हैं कि उनकी पहचान ही नहीं की जा सकती। इनलोगों का जला हुआ शव एक कमरे के अंदर से मिला है। उन्होंने कहा, हमें संदेह है कि हमलावरों ने डीजल या पेट्रोल का इस्तेमाल किया था।'

उन्होंने कहा कि हालांकि आग बुझाने के लिए असका और हिंजिली से दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई थीं लेकिन दुर्भाग्यवश किसी को बचाया नहीं जा सका। शर्मा ने कहा कि इस इलाके में अक्सर स्थानीय लोगों की पत्थर तोड़ने की इकाइयों के मालिकों के साथ झड़प होने की सूचनाएं मिलती रहती हैं। स्थानीय लोगों को इलाके में पत्थर तोड़ने के लिए विस्फोट कराए जाने पर घोर आपत्ति है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें